प्रत्येक लाइन गहराई से पढ़े-
✅ गरीब दूर तक चलता है..... खाना खाने के लिए......।
✅ अमीर मीलों चलता है..... खाना पचाने के लिए......।
✅ किसी के पास खाने के लिए..... एक वक्त की रोटी नहीं है.....
✅ किसी के पास खाने के लिए..... वक्त नहीं है.....।
✅ कोई लाचार है.... इसलिए बीमार है....।
✅ कोई बीमार है.... इसलिए लाचार है....।
✅ कोई अपनों के लिए.... रोटी छोड़ देता है...।
✅ कोई रोटी के लिए..... अपनों को छोड़ देते है....।
✅ ये दुनिया भी कितनी निराळी है। कभी वक्त मिले तो सोचना....
✅ कभी छोटी सी चोट लगने पर रोते थे.... आज दिल टूट जाने पर भी संभल जाते है।
✅ पहले हम दोस्तों के साथ रहते थे... आज दोस्तों की यादों में रहते है...।
✅ पहले लड़ना मनाना रोज का काम था.... आज एक बार लड़ते है, तो रिश्ते खो जाते है।
✅ सच में जिन्दगी ने बहुत कुछ सीखा दिया, जाने कब हमकों इतना बड़ा बना दिया।
जिंदगी बहुत कम है, प्यार से जियो
"जो भाग्य में है , वह
भाग कर आएगा,
जो नहीं है , वह
आकर भी भाग जाएगा...!"
यहाँ सब कुछ बिकता है ,
दोस्तों रहना जरा संभाल के ,
बेचने वाले हवा भी बेच देते है ,
गुब्बारों में डाल के ,
सच बिकता है , झूट बिकता है,
बिकती है हर कहानी ,
तीनों लोक में फेला है , फिर भी
बिकता है बोतल में पानी ,
कभी फूलों की तरह मत जीना,
जिस दिन खिलोगे ,
टूट कर बिखर्र जाओगे ,
जीना है तो पत्थर की तरह जियो;
जिस दिन तराशे गए ,
"भगवान" बन जाओगे....!!
🌾🌻🌾🌻🌾🌻🌾🌻🌾🌻
"रिश्ता" दिल से होना चाहिए, शब्दों से नहीं,
"नाराजगी" शब्दों में होनी चाहिए दिल में नहीं!
🌿🐟🌿🐟🌿🐟🌿🐟🌿🐟
सड़क कितनी भी साफ हो
"धुल" तो हो ही जाती है,
इंसान कितना भी अच्छा हो
"भूल" तो हो ही जाती है!!!
🌿🐟🌿🐟🌿🐟🌿🐟🌿🐟
आइना और परछाई के
जैसे मित्र रखो क्योकि
आइना कभी झूठ नही बोलता और परछाई कभी साथ नही छोङती......
🌿🐟🌿🐟🌿🐟🌿🐟🌿🐟
खाने में कोई 'ज़हर' घोल दे तो
एक बार उसका 'इलाज' है..
लेकिन 'कान' में कोई 'ज़हर' घोल दे तो,
उसका कोई 'इलाज' नहीं है।
🌿🐟🌿🐟🌿🐟🌿🐟🌿🐟
"मैं अपनी 'ज़िंदगी' मे हर किसी को
'अहमियत' देता हूँ...क्योंकि
जो 'अच्छे' होंगे वो 'साथ' देंगे...
और जो 'बुरे' होंगे वो 'सबक' देंगे...!!
🌿🐟🌿🐟🌿🐟🌿🐟🌿🐟
अगर लोग केवल जरुरत पर
ही आपको याद करते है तो
बुरा मत मानिये बल्कि
गर्व कीजिये क्योंकि "
मोमबत्ती की याद तभी आती है,
जब अंधकार होता है।"
💞ज़िन्दगी एक हसीन ख़्वाब है
जिसमें जीने की चाहत होनी चाहिये..
ग़म खुद ही ख़ुशी में बदल जायेंगे
सिर्फ मुस्कुराने की आदत होनी चाहिये💞
कहते हैं रिश्ते नशा बन जाते हैं...
कोई कहते हैं रिश्ते सजा बन जाते हैं..
पर रिश्ते निभाओ सच्चे दिल से तो वे रिश्ते ही जीने की वजह बन जाते हैं...
👉 "वक्त" और "दौलत" के बीच का सबसे बड़ा अंतर...
आपको हर "वक्त" पता होता है कि आपके पास कितनी "दौलत" है,
लेकिन आप यह बिल्कुल भी नही जानते कि आपके पास कितना ''वक्त" है .....!!!
3⃣3⃣3⃣
👉 पायल हज़ारो रूपये में आती है, पर पैरो में पहनी जाती है ... और बिंदी केवल 2 रूपये में आती है मगर माथे पर सजाई जाती है ....
इसलिए "कीमत" कोई मायने नहीं रखती, केवल उसका "स्थान" ही मायने रखता हैं ....
6⃣6⃣6⃣
👉 विज्ञान कहता है – “जीभ पर लगी चोट सबसे जल्दी ठीक होती है”,
और .....
ज्ञान कहता है कि – “जीभ से लगी चोट कभी ठीक नहीं होती … !”
No comments:
Post a Comment